Categories: News-Headlines

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंडला में कोविड केयर सुविधा का उद्घाटन किया

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ आज मंडला जिले में कोविड केयर सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने महामारी से लड़ने का एक नया मॉडल स्थापित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसा जन भागीदारी, उचित योजना और अच्छे प्रबंधन करने से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह शुरू किए गए टीकाकरण कार्यक्रम के नए चरण में राज्य सबसे आगे है और अब तक राज्य में 1.82 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि फिलहाल कोविड के नए मामलों में गिरावट जारी है इसके बावजूद सरकार महामारी की तीसरी लहर की किसी भी संभावना के लिए तैयार रहने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एमओआईएल तब तक कोविड केयर सुविधा का संचालन जारी रखेगा, जब तक कि जिला प्रशासन इसके कार्यों को अपने हाथ में नहीं ले लेता है। मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि आने वाले दिनों में टीकाकरण में और बढ़ोतरी होने की संभावना है और सभी पात्र व्यक्तियों का इस वर्ष के अंत तक टीकाकरण होने जाने की संभावना है।

इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार के पूर्ण सहयोग से राज्य सरकार ने कोविड पर काबू पाने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मरीजों की टेस्टिंग और ट्रैकिंग कर रही है। और बड़े पैमाने पर टीकाकरण करने के साथ-साथ सभी सावधानियां बरत रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो नई कोविड केयर सुविधा शुरू की गई, वह मील के पत्थर के रूप में काम करेंगी और महामारी से लड़ने और इसकी तीसरी लहर को रोकने में मदद करेंगी।

इस्पात क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम एमओआईएल के सहयोग से स्थापित, मंडला जिला अस्पताल के कोविड केयर सुविधा में 70 बेड और मंडला के नैनपुर उप-जिला अस्पताल में 30 बेड शामिल हैं। कोविड केयर से मिलने वाली सुविधाओं में पाइपलाइन और जंबो ऑक्सीजन कंटेनरों के डेडिकेटेड नेटवर्क के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति, माइक्रो सिलेंडर के साथ-साथ चिकित्सा ऑक्सीजन और उसी जुड़ी सुविधाओं की निरंतर आपूर्ति शामिल है। इसके जरिए क्षेत्र में कोविड से संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं का विस्तार होगा और तीसरी लहर की तैयारियों को मजबूती मिलेगी।

एमओआईएल भारत में मैंगनीज अयस्क की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है। यह महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 11 खदानों का संचालन करती है, जिसमें बालाघाट शामिल है, जो एशिया की सबसे गहरी मैंगनीज अयस्क की खदान है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

33 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

2 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.