Categories: News-Headlines

मानसून की जानकारी: आज का मौसम कैसा रहेगा (26 जून), जाने कहा बारिश होगी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मुम्‍बई में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

चेन्नई में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 35 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कोलकाता में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना। अधिकतम 32 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

जयपुर में आसमान साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पटना में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भोपाल में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम का पूर्वानुमान:

मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) अभी भी समय 26° उत्तरी अक्षांश/ 70° पूर्वी देशांतर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से होकर गुज़र रही है।

पूर्वानुमान अवधि के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के राजस्‍थान, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्‍सों तथा दिल्‍ली में आगे बढ़ने के लिए स्थितियाँ अनुकूल नहीं हैं।

झारखण्‍ड और इससे सटे भागों पर मध्‍य क्षोभमण्‍डल (ट्रोपोस्‍फेयर) में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्‍टम अगले 3 दिनों तक इसी जगह के आसपास बना रहेगा। इसके प्रभाव से पूर्वी और इससे सटे मध्‍य भारत विशेष रूप से बिहार, झारखण्‍ड, छत्‍तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी मध्‍य प्रदेश में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकांश स्‍थानों पर बारिश होने की संभावना है। इन भागों में कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश, बादलों की तेज़ गर्जना होने और बिजली गिरने की आशंका भी है। 3 दिन बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आ जाएगी। छत्‍तीसगढ़ और पूर्वी मध्‍य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है

पूर्वोत्‍तर भारत में दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के साथ नमी पर्याप्‍त मात्रा में पहुंच रही है जिसके कारण पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकांश स्‍थानों पर बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय में अगले 5 दिनों के दौरान जबकि अरूणाचल प्रदेश में अगले 3 दिनों के दौरान कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान है।

निचले स्‍तर पर हवाओं के प्रभावी होने कारण केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश बढ़ने का अनुमान है। इन राज्‍यों में 27 से 29 जून, 2021 के बीच अधिकांश स्‍थानों पर बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान बादलों की तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। इसके चलते बाहर काम करने वाले लोगों और मवेशियों के लिए खतरा हो सकता है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

27 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.