Categories: News-Headlines

TRAI ने “डिजिटल संचार क्षेत्र में नियामक सैंडबॉक्स के माध्यम से इनोवेटिव प्रौद्योगिकियों, सेवाओं, उपयोग मामलों और बिजनेस मॉडलों को प्रोत्साहन” विषय पर परामर्श पत्र जारी किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने “डिजिटल संचार क्षेत्र में नियामक सैंडबॉक्स के माध्यम से इनोवेटिव प्रौद्योगिकियों, सेवाओं, उपयोग मामलों और बिजनेस मॉडलों को प्रोत्साहन” विषय पर एक परामर्श पत्र जारी किया है।

कई देशों में नियामक निकायों ने दूरसंचार तकनीकी नवाचार के लिए सैंडबॉक्स फ्रेमवर्क बनाए हैं। ये ढांचे नियंत्रित वातावरण में नए कॉन्सेप्ट का परीक्षण करने, छूट, भत्ते या समयबद्ध अपवाद प्रदान करने की अनुमति देते हैं। इन ढांचों का उद्देश्य आर्थिक मजबूती और उपभोक्ता संरक्षण के साथ नवाचार के प्रति नियामकों की इच्छा को बढ़ावा देना है। इस पृष्ठभूमि में, दूरसंचार विभाग (DoT) ने ट्राई से नियामक सैंडबॉक्स के लिए फ्रेमवर्क को लेकर सुझाव देने का अनुरोध किया।

ये प्राधिकरण रचनात्मकता को बढ़ावा देने और डिजिटल संचार के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने में तेजी लाने के उद्देश्य के साथ इस मुद्दे पर आगे बढ़ रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, एज कंप्यूटिंग और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियां हमारे जुड़ने, बातचीत करने और जानकारियों तक पहुंचने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं, जिससे डिजिटल संचार क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। इस गतिशील वातावरण के साथ-साथ चलने के लिए नवीन प्रौद्योगिकियों, सेवाओं, उपयोग मामलों और व्यवसाय मॉडल के विकास और तैनाती के लिए एक सक्षम वातावरण प्रदान करने की आवश्यकता है।

विभिन्न उद्योगों में इनोवेशन को प्रोत्साहित करने के रास्ते के तौर पर ये नियामक सैंडबॉक्स रणनीति पूरी दुनिया में खासी लोकप्रिय हो गई है। एक नियामक सैंडबॉक्स एक विनियमित सेटिंग प्रदान करता है जहां कंपनियां और इनोवेटर लचीले नियमों के तहत काम करते हुए अपने कॉन्सेप्ट, वस्तुओं और सेवाओं का परीक्षण कर सकते हैं। नियामक सैंडबॉक्स दरअसल दूरसंचार उद्योग में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मदद करेगा। ये उन्हें रियल टाइम में नेटवर्क वातावरण और अन्य डेटा तक पहुंच प्रदान करेगा, ताकि वे नए एप्लीकेशंस को बाजार में उतारने से पहले उनकी विश्वसनीयता का परीक्षण कर सकें। इसमें शुरुआती कंपनी को तमाम मंजूरियां प्राप्त करने हेतु एकल खिड़की प्रदान करने के लिए, ये रेगुलेटरी सैंडबॉक्स अन्य मंत्रालयों और विभागों की मदद से ऐसे परीक्षण करने के लिए क्रॉस-सेक्टोरल सहयोग को प्रोत्साहित करना चाहता है।

अपने इस परामर्श पत्र में ट्राई डिजिटल संचार के क्षेत्र में एक नियामक सैंडबॉक्स की संभावना की पड़ताल करता है। इस परामर्श पत्र में वैश्विक स्तर पर डिजिटल संचार के क्षेत्र में काम करने वाले कुछ नियामक सैंडबॉक्स फ्रेमवर्कों पर चर्चा की गई है और देश के भीतर अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले ऐसे कुछ ढांचों का भी विवरण दिया गया है। ये परामर्श पत्र एक ड्राफ्ट सैंडबॉक्स फ्रेमवर्क का प्रस्ताव रखता है और उस पर हितधारकों की प्रतिक्रियाएं आमंत्रित करता है। इस ड्राफ्ट सैंडबॉक्स फ्रेमवर्क में इस फ्रेमवर्क के लक्ष्यों और दायरे, प्रतिभागी पात्रता आवश्यकताओं, आवेदकों के लिए आवश्यक शर्तों, आवेदन के साथ जरूरी सहायक सामग्री, आवेदन मूल्यांकन मानदंड, आवेदन और अनुमोदन प्रक्रिया, नियमों में छूट या संशोधन, वैधता अवधि, अनुमति के निरस्तीकरण, रिपोर्टिंग, निरीक्षण निकाय और सामाजिक विकास के लिए इनोवेशन की फंडिंग जैसी जानकारियां शामिल हैं।

हितधारकों से सुझाव मांगने के लिए इस परामर्श पत्र को ट्राई की वेबसाइट (www.trai.gov.in) पर रखा गया है। इस ड्राफ्ट सैंडबॉक्स फ्रेमवर्क पर हितधारकों की तरफ से 17 जुलाई, 2023 तक लिखित टिप्पणियां और 01 अगस्त, 2023 तक जवाबी टिप्पणियां आमंत्रित की गई हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

25 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.