Categories: News-Headlines

TCOE (दूरसंचार विभाग – SRI Unit) ने BPR&D (गृह मंत्रालय) के सहयोग से 5G यूज़ केस डेमो सुविधा का नेतृत्व किया

दूरसंचार विभाग की एसआरआई इकाई के दूरसंचार उत्कृष्टता केंद्र (टीसीओई) भारत ने पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी), गृह मंत्रालय (एमएचए) के सहयोग से 5जी हैकथॉन विमर्श 2023 का आयोजन किया। इस हैकथॉन का उद्देश्य महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान करना और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए नवीन समाधान तलाशना और उनके सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने का तरीका बताना और इस क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है।

21 और 22 फरवरी 2024 को आयोजित स्क्रीनिंग के तीसरे और अंतिम चरण में 23 स्टार्टअप और संस्थानों में से 22 ने डीओटी-वित्त पोषित आईआईटी मद्रास 5जी टेस्टबेड में यूज केस प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (पीओसी) प्रस्तुत किया। यह प्रदर्शन सम्मानित जूरी सदस्यों की उपस्थिति में, भौतिक और आभासी दोनों तरह से हुए। इसके लिए प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों को राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, गोवा; केंद्रीय जासूस प्रशिक्षण संस्थान, जयपुर; आईआईटी पटना; भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी); आईआईटी जोधपुर; आईआईटी दिल्ली; सुरक्षा आश्वासन, आईआईटीएम, मानक-अनुसंधान एवं विकास-नवाचार, टीएसडीएसआई में सदस्यता विकास और स्टार्ट-अप रणनीति, राष्ट्रीय साइबर अपराध अनुसंधान एवं नवाचार केन्द्र (एनसीआर एंड आईसी), भारतीय साइबर सुरक्षा संघ, बीपीआर एंड डी और डीओटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शामिल किया गया था।

जूरी ने स्वचालित ड्रोन के भौतिक प्रदर्शन, एआर/वीआर से संबंधित यूज केस, निगरानी एवं जांच, साक्ष्य संग्रह, आपातकालीन प्रतिक्रिया, इंटेलिजेंट ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली, 5जी मेटाडेटा विश्लेषण, जियो फेंसिंग, एआई आधारित एफआईआर फाइलिंग आदि से संबंधित मामलों का मूल्यांकन किया। इस बारे में अधिक विवरण विमर्श 5जी हैकथॉन 2023 (tcoe.in) पर उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी के दौरान जो प्रभावशाली समाधान सामने आए उनमें ड्रोन आधारित निगरानी सुरक्षा, एआई के जरिए एफआईआर फाइलिंग, अपराध स्थल की जांच के लिए जियोफेंसिंग समाधान, अपराध स्थल के रिक्रिएशन के माध्यम से एआर आधारित प्रशिक्षण और पूर्वानुमानित व्यवस्था के लिए एआई आधारित डेटा एनालिटिक्स और डेटा प्रोसेसिंग ऐप आदि शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

22 minutes ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

60 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

5 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.