Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मध्‍य भारत में बादल गरजने और बिजली चमकने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मध्‍य भारत में बादल गरजने और बिजली चमकने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग का कहना है कि कल मध्‍य प्रदेश,‍ विदर्भ, छत्‍तीसगढ और तेलंगाना के कुछ हिस्‍सों में बिजली चमकने और बादल गरजने के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। कल महाराष्‍ट्र में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी और झारखंड में ओलावृष्टि होगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कुछ हिस्‍सों में और छह से सात दिनों में अरुणाचल प्रदेश में हल्‍की वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमोत्‍तर और मध्‍य भारत के न्‍यूनतम तापमान में किसी तरह का बदलाव नहीं होने का अनुमान लगाया है। इसके बाद न्‍यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान देश के शेष भागों में न्‍यूनतम तापमान में किसी तरह का परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.