Categories: News-Headlines

NIA ने जम्‍मू-कश्‍मीर के हंदवाडा में नशीले पदार्थों की तस्‍करी मामले में चार अचल सम्‍पत्तियां जब्‍त की

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA) ने जम्‍मू कश्‍मीर के हंदवाडा में पदार्थों की तस्‍करी मामले में चार अचल सम्‍पत्तियां जब्‍त की हैं और दो करोड से अधिक रूपये जब्‍त किए हैं। एनआईए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इन संपत्तियों का संबंध कुपवाडा जिले के हंदवाडा तहसील के चार आरोपियों से है।

एजें‍सी का कहना है कि अब तक इस मामले में कुल 12 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इन आरोपियों का संबंध आतंकी गुट लश्‍कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन से है। एनआईए ने 15 आरोपियों पर आरोप-पत्र दर्ज किया है।

आतंकरोधी एजेंसी का कहना है कि वह कश्‍मीर में आतंकी नेटवर्क को ध्‍वस्‍त करने के प्रयास जारी रखेगी और राष्‍ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.