पलाऊ देश के ध्वज वाहक एमवी आइलैंडर जहाज में 22 फरवरी 2024 को ड्रोन/मिसाइल द्वारा संभावित हमले के बाद आग लग गई थी। संकट में फंसे इसे पोत के सहायता आग्रह पर तेजी से कार्रवाई करते हुए 22 फरवरी 2024 की दोपहर में भारतीय नौसेना के विध्वंसक पोत इस जहाज के आसपास के क्षेत्र में पहुंचे। भारत के युद्धक पोत समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अदन की खाड़ी में तैनात मिशन के रूप में कार्य करते हैं।
भारतीय नौसेना के विस्फोटक आयुध निपटान विशेषज्ञ उस जहाज पर चढ़े और किसी भी अन्य जोखिम से बचाने के लिए इस पर सहायक गतिविधियां संचालित कीं। इसके बाद जहाज को आगे के बढ़ने के लिए आवश्यक सहायता भी दी गई।
चिकित्सा सहायता देने के अनुरोध पर भारत का एक चिकित्सीय सहायता दल भी जहाज पर चढ़ गया और उसने चालक दल के एक घायल सदस्य को हरसंभव सहायता प्रदान की।
इस तरह से भारतीय नौसेना के जहाजों के अथक प्रयास व्यापारिक जहाजरानी और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment