Health

देश में अब तक कोविड के 35 करोड़ से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं

देश में अब तक कोविड से बचाव के 35 करोड से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। पहली और दूसरी डोज को मिलाकर कल शाम तक कुल 35 करोड पांच लाख 42 हजार चार टीके लगाए गये। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि पिछले महीने की 21 तारीख से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण के नये चरण के दौरान कल तक 57 लाख 36 हजार से अधिक वैक्‍सीन लगाई गई।

मंत्रालय ने कहा है कि 18 से 44 वर्ष के आयु समूह में कल एक ही दिन में वैक्‍सीन की 28 लाख 33 हजार पहली डोज और तीन लाख 29 हजार दूसरी डोज दी गई। आठ राज्‍यों उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्‍ट्र में इस चरण के दौरान 18 से 44 वर्ष आयु समूह में वैक्‍सीन की 50 लाख से अधिक पहली डोज दी गई। इस दौरान आंध्र प्रदेश, असम, छत्‍तीसगढ, दिल्‍ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिसा, पंजाब, उत्‍तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 वर्ष के आयु समूह में 10 लाख व्‍यक्तियों को वैक्‍सीन की पहली डोज दी गई।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

14 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.