Categories: News-Headlines

SAIL ने सार्वजनिक उद्यम विभाग-डीपीई की प्रदर्शनी में भाग लेकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया

इस्पात निर्माण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र का महारत्न उपक्रम, भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल), महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र गांधीनगर, गुजरात में 9 से 12 जून, 2022 तक ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (एकेएएम) मनाने के लिए सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी में भाग ले रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया। इस अवसर पर सेल और स्कोप की अध्यक्ष सोमा मंडल भी उपस्थित थीं।

डीपीई, सीपीएसई और स्कोप के समर्थन से, भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। उपरोक्त प्रमुख आयोजनों के एक हिस्से के रूप में ‘राष्ट्र निर्माण और सीपीएसई’ पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जहां सेल सहित विभिन्न क्षेत्रों के 75 केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम भाग ले रहे हैं। ये कंपनियां आज के भारत के निर्माण में अपने योगदान का प्रदर्शन करेंगी।

सेल ने प्रदर्शनी में एक स्टॉल लगाया है जहां इसने अपनी स्थापना के बाद से राष्ट्र निर्माण में कंपनी के योगदान को प्रदर्शित किया है। सेल का स्टॉल अर्थव्यवस्था के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए अपनी विविध उत्पाद श्रृंखला को प्रदर्शित करेगा। सेल आजादी का अमृत महोत्सव के स्मरणोत्सव के ‘जनांदोलन’ में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है और इस पहल को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

26 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.