Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात गौरव अभियान के तहत तीन हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात मे नवसारी के जनजातीय क्षेत्र खुदवेल में गुजरात गौरव अभियान के तहत तीन हजार पचास करोड रूपये लागत की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में जलापूर्ति में सुधार होगा, सड़क सम्‍पर्क बढ़ेगा और लोगों का जीवन सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पहली बार है कि गुजरात के इस जनजातीय क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर कई विकास परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा पिछले दो दशकों में तेजी से विकास हुआ है, जो गुजरात के लिए गर्व की बात है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने गरीब कल्याण और उन्‍हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्‍यान दिया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र का पालन करते हुए पिछले आठ साल से इस गौरवशाली परंपरा को ईमानदारी से आगे बढ़ा रही है।

प्रधानमंत्री ने मधुबन बांध स्थित एस्टोल क्षेत्रीय जल आपूर्ति परियोजना को इंजीनियरिंग का अनूठा चमत्कारकरार दिया, जो ऊंचाई पर रहने वाले जनजातीय लोगों को पानी की आपूर्ति करे। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी चुनावी स्‍वार्थ के निरन्‍तर जनकल्‍याण के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इन सभी प्रयासों की वजह से मेधावी छात्रों के लिए इस जनजातीय क्षेत्र में विज्ञान और चिकित्सा शिक्षा संभव हो पाई है। उन्होंने डांग जिले के लोगों को प्राकृतिक खेती में अनुकरणीय कार्य करने के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने तापी, नवसारी और सूरत जिलों में 961 करोड़ रुपये की लागत वाली 13 जलापूर्ति परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नवसारी में चिकित्‍सा महाविद्यालय की भी आधारशिला रखी। 542 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस चिकित्‍सा संस्‍थान से क्षेत्र के लोगों को सस्‍ती और बेहतरीन चिकित्‍सा सुविधाएं मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

9 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

9 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

11 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

12 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

13 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.