Categories: News-Headlines

चार राज्‍यों की 16 राज्‍यसभा सीटों के चुनाव के लिए कल मतदान

चार राज्‍यों की 16 राज्‍यसभा सीटों के चुनाव के लिए कल मतदान होगा। चुनाव परिणाम भी कल ही घोषित किए जाएंगे। महाराष्‍ट्र की छह, राजस्‍थान और कर्नाटक की चार-चार तथा हरियाणा की दो राज्‍यसभा सीट सहित कुल 16 सीटों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इससे पहले विभिन्‍न राज्‍यों की 41 राज्‍यसभा सीटों पर उम्‍मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

नाम वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद सम्‍बंधित राज्‍यों के ‍निर्वाचन अधिकारियों ने 41 उम्‍मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। उत्‍तर प्रदेश से ग्‍यारह, तमिलनाडु से छह, बिहार से पांच, आंध्र प्रदेश से चार, मध्‍य प्रदेश और ओडीसा से तीन-तीन, छत्‍तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना और झारखंड से दो-दो तथा उत्‍तराखंड से एक उम्‍मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। इनमें उत्‍तर प्रदेश से आठ, बिहार और मध्‍य प्रदेश से दो-दो तथा झारखंड और उत्‍तराखंड से एक-एक सीट शामिल हैं। छत्‍तीसगढ की दो और तमिलनाडु तथा मध्‍य प्रदेश की एक-एक-एक राज्‍यसभा सीट सहित कुल चार सीटों पर कांग्रेस के उम्‍मीदवार विजयी रहे। आंध्र प्रदेश की चार सीटों पर वाई एस आर कांग्रेस के उम्‍मीदवार निर्विरोध चुने गए। तमिलनाडु की तीन सीटों पर डीएमके और दो सीटों पर ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके पार्टी के उम्‍मीदवार निर्वाचित हुए। ओ‍डीसा में तीन सीटों पर बीजू जनता दल के उम्‍मीदवार विजयी रहे। तेलंगाना की दो सीटें तेलंगाना राष्‍ट्र समिति के खाते में गई जबकि पंजाब की दो सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार निर्वाचित घोषित हुए। बिहार में राष्‍ट्रीय जनता दल को दो सीटें मिली जबकि जनता दल सेक्‍यूलर को एक सीट पर सफलता मिली। उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और झारखंड में, झारखंड मुक्‍ति‍ मोर्चा एक-एक सीट प्राप्‍त करने में सफल रहे।

पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्‍बल और राष्‍ट्रीय लोक दल अध्‍यक्ष जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी के समर्थन से स्‍वतंत्र उम्‍मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए।

Leave a Comment

Recent Posts

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

9 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

11 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

11 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More

13 hours ago

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.