Categories: News-Headlines

RBI ने बाजार जोखिम के लिए जरूरी न्‍यूनतम पूंजी आवश्‍यकता संबंधी दिशानिर्देशों का मसौदा जारी किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बाजार जोखिम के लिए जरूरी न्‍यूनतम पूंजी आवश्‍यकता संबंधी दिशानिर्देशों का मसौदा जारी किया है। मसौदे में, बैंक के कारोबार और बैंकिंग बही पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं और जुर्माने में काफी अधिक वृद्धि की गई है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि यह मसौदा रिजर्व बैंक के मानदण्‍डों को बैसेल मानदण्‍डों के अनुरूप बनाने के लिए जारी किया गया है। रिजर्व बैंक ने इस मसौदे पर आम जनता और सभी संबंधित पक्षों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। अंतिम रूप से जारी दिशानिर्देश सभी वाणिज्यिक बैंकों पर लागू होंगे और एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी होंगे। ये दिशानिर्देश स्‍थानीय बैंकों, भुगतान बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, छोटे वित्‍तीय बैंकों और सभी सहकारी बैंकों पर लागू नहीं होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.