प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्वतीय स्थलों और बाजारों में बढ़ती भीड़ पर चिंता व्यक्त की है और लोगों से आग्रह किया है कि वे कोविड निर्देशों का पालन करें। प्रधानमंत्री मोदी ने असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद में यह बात कही।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस लगातार रूप बदल रहा है और इसके नए वेरिएंट्स पर नजर रखने की आवश्यकता है। जितना जोर माइक्रो-कनटेनमेंट जोन पर हम लगाएंगे। हम इस परिस्थिति से जल्दी बाहर आएंगे और बीते डेढ साल में जो अनुभव हमें मिले जो बेस्ट प्रेक्टिसिज हमने देखी है, हमें उसका भी पूरा इस्तेमाल करना होगा। हमें कोरोना वायरस के हर वेरियंट पर भी नजर रखनी होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने और वैक्सीन के संबंध लोगों में भ्रम दूर करने पर जोर दिया। पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ जिलों में बढ़ते संक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वायरस का फैलाव रोकने के लिए छोटे कंटेनमेंट जोन बनाने, कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने और टीकाकरण में तेजी लाने की जरूरत है।
नार्थ-ईस्ट के कुछ जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इन संकेतों को हमें पकड़ना होगा। हमें और सतर्क रहने की जरूरत है और लोगों को भी लगातार सतर्क करते रहना पड़ेगा। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हमें माइक्रो लेबल पर और सख्त कदम उठाने होंगे।
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment