Categories: News-Headlines

बिहार में रेल पटरियों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पानी भर जाने से विभिन्न भागों में रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ

बिहार में रेल पटरियों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पानी भर जाने से विभिन्न भागों में रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड पर 10 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं और लम्बी दूरी की रेलगाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं। राज्य के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि बिहार में बाढ़ की रोकथाम के लिए नेपाल में ऊँचे बांध का निर्माण जरूरी है। संजय कुमार झा ने कहा कि मॉनसून के पहले की अप्रत्याशित वर्षा और नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण राज्य को बाढ़ से जूझना पड़ रहा है।

बहुत सारे रीवर में तीन से चार गुना ज्‍यादा पानी आया। गंडक में जहां 15-16 जून को 50 हजार से एक लाख क्‍यूसेक पानी आता था। 16 जून को चार लाख 12 हजार क्‍यूसेक पानी गया। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी एक्‍सेस बारिश की वजह से पिछले 15 दिन 20 दिन में रहा है। मेन सीजन अभी शुरू ही हुआ है पूरा जुलाई, पूरा अगस्‍त, पूरा सितम्‍बर-अक्‍तूबर के शुरू तक संभावना रहती है। लेकिन इस बार चैलेंज थोड़ा ज्‍यादा हो गया है क्‍योंकि जून में ही इतनी बारिश हो गई।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

11 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.