Categories: News-Headlines

ONGC ने 40,306 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ कमाया, दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफे वाली कंपनी बनी

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने बीते वित्त वर्ष (2021-22) में करीब 40,306 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ कमाया है। कच्चे तेल के उत्पादन पर ऊंची कीमत मिलने की वजह से ओएनजीसी रिकॉर्ड मुनाफा कमा पाई है। इस तरह अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद ओएनजीसी देश की दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गई है।

ओएनजीसी ने एक बयान में कहा कि बीते वित्त वर्ष में उसका शुद्ध लाभ 258 प्रतिशत के उछाल के साथ 40,305.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष (2020-21) में कंपनी ने 11,246.44 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी को प्रत्येक बैरल कच्चे तेल के उत्पादन और बिक्री पर 76.62 डॉलर की प्राप्ति हुई। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को प्रत्येक बैरल कच्चे तेल के उत्पादन पर 42.78 डॉलर मिले थे।

यह ओएनजीसी को कच्चे तेल के उत्पादन पर मिलने वाला सबसे ऊंचा दाम है। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद 2021 के आखिर में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल आया और यह करीब 14 साल के उच्चस्तर 139 डॉलर प्रत बैरल पर पहुंच गए।

हालांकि, 2008 में भी कच्चे तेल के दाम 147 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे, लेकिन उस समय ओएनजीसी को पेट्रोलियम उत्पादों की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनियों को सब्सिडी उपलब्ध करानी पड़ी थी जिसकी वजह से उसकी प्राप्ति कम रही थी। अब ओएनजीसी को अंतरराष्ट्रीय कीमतों के हिसाब से ही प्राप्ति हो रही है क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलयम कंपनियां भी पेट्रोल, डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के दाम वैश्विक दरों के हिसाब से तय करती हैं।

ओएनजीसी को बीते वित्त वर्ष में गैस के लिए 2.35 डॉलर प्रति इकाई (मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) का दाम मिला। वहीं 2021-22 में उसे गैस के लिए प्रति इकाई 2.09 डॉलर की कीमत मिली थी। इस साल अप्रैल में गैस के दाम बढ़कर 6.1 डॉलर प्रति इकाई पर पहुंच गए हैं। इसका प्रभाव कंपनी के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों में देखने को मिलेगा।

बीते वित्त वर्ष में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 49,294.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसमें उसकी अनुषंगी इकाइयों का मुनाफा भी शामिल है। इससे पिछले वित्त वर्ष में ओएनजीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ 21,360.25 करोड़ रुपये रहा था। ओएनजीसी का एकल और एकीकृत शुद्ध लाभ दोनों ही घरेलू कंपनियों के मुनाफे के मामले में दूसरे नंबर पर है।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

34 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

2 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.