Categories: News-Headlines

NTA ने CUTE-2023 परीक्षा मणिपुर में 29 मई तक के लिए स्‍थगित की, श्रीनगर में अस्‍थायी केंद्र बनाने पर भी विचार

विश्‍वविदयालय अनुदान आयोग (UGC) और राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेन्‍सी (NTA) ने संयुक्‍त विश्‍वविदयालय प्रवेश परीक्षा- CUTE 2023 के आवेदकों और विशेष रूप से मणिपुर, जम्‍मू कश्‍मीर और झारखंड के छात्रों के लिए महत्‍वपूर्ण सूचना जारी की है।

CUTE 2023 परीक्षा मणिपुर में 29 मई तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है। राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यू जी सी ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि परीक्षा केन्‍द्र बदलने का विकल्‍प अभी उपलब्‍ध है। छह सौ 97 आवेदकों ने पहले मणिपुर में परीक्षा देने का विकल्‍प चुना था। एन टी ए ने राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था की विस्‍तृत समीक्षा की और मणिपुर प्रशासन के साथ सलाह-मश्विरा किया। साथ ही आवदेकों से परीक्षा के लिए उनकी पसन्‍द के शहर के बारे में भी टेलीफोन से पूछा गया।

एन टी ए, जम्‍मू कश्‍मीर से बाहर के आवेदकों के लिए श्रीनगर में अस्‍थायी परीक्षा केन्‍द्र बनाने पर भी विचार कर रहा है। जम्‍मू कश्‍मीर में बनाये गये 15 परीक्षा केन्‍द्रों में कुल 44 हजार चार सौ 25 आवेदक भाग लेंगे।

जम्‍मू कश्‍मीर और झारखंड के कुछ आवेदकों को अपने पहले बताये गये राज्‍य से बाहर सी यू ई टी की परीक्षा देनी पड सकती है। झारखंड से कुल एक लाख 78 हजार, छह सौ 30 आवेदकों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

संयुक्‍त विश्‍वविदयालय प्रवेश परीक्षा 21 मई को देशभर में आयोजित होनी है। इसमें 295 शहरों में बनाये गये विभिन्‍न परीक्षा केन्‍द्रों में करीब 14 लाख 99 हजार छात्र कम्‍पयूटर आधारित परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा का आयोजन एन टी ए करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.