Categories: News-Headlines

दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर पहुंचा

दक्षिण पश्चिम मॉनसून आज बंगाल की खाडी के दक्षिण पूर्व, निकोबार द्वीप समूह तथा दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून के अगले तीन से चार दिन में बंगाल की खाडी के दक्षिणी भागों, अंडमान सागर और अंडमान तथा निकोबार के कुछ और क्षेत्रों में पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

पूर्वोत्तर क्षेत्र में अगले दो दिन में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली चमकने की संभावना है। असम और मेघालय में अगले दो दिन में कहीं कहीं तेज वर्षा हो सकती है।

इस बीच, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 से 25 मई तक देश के उत्तर पश्चिम हिस्से में व्यापक वर्षा हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में अगले तीन दिन के दौरान तथा राजस्थान के पश्चिमी हिस्से और मध्यप्रदेश के उत्तरी भागों में कल और परसों लू चलने की संभावना है। छत्तीसगढ और झारखंड में 21 से 23 मई तक लू चल सकती है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

58 minutes ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

2 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.