Categories: News-Headlines

NMDC ने RailTel के साथ आईसीटी और डिजिटल समाधानों के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनएमडीसी और रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने एनएमडीसी की आईसीटी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाओं पर एक समझौता किया है। इस समझौते में इनके कॉरपोरेट कार्यालय और खनन परिसर, दोनों शामिल हैं।

एनएमडीसी के जीएम (सीएंडएएमपी, आईटी) एच. सुंदरम प्रभु और रेलटेल के कार्यकारी निदेशक मनोहर राजा ने सोमवार को हैदराबाद स्थित एनएमडीसी के मुख्य कार्यालय में इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनएमडीसी के सीएमडी सुमित देब भी उपस्थिति थे।

एनएमडीसी के सीएमडी सुमित देब ने कहा कि यह साझेदारी संसाधनों के वांछित उपयोग व खनिज जवाबदेही का निर्माण करेगी और खनन क्षेत्र में एक मजबूत डिजिटल परिवर्तन का रास्ता तैयार करेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत की अग्रणी खनन कंपनी के रूप में एनएमडीसी ऑटोमेशन और डिजिटलाइजेशन को शुरुआती तौर पर अपना रही है। रेलटेल के साथ हमारा सहयोग इस यात्रा को और गति प्रदान करेगा, जिस पर हम पहले से ही चल रहे हैं।

एनएमडीसी के निदेशक (वित्त) अमिताभ मुखर्जी ने कहा कि रेलटेल परामर्श, परियोजना प्रबंधन और कार्यान्वयन सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे दक्षता और पारदर्शिता बढ़ेगी। एनएमडीसी को शीर्ष कंपनियों की सूची में बनाए रखने के लिए यह एक बड़ा कदम है।

यह समझौता ज्ञापन (एमओयू) एनएमडीसी की पहले से ही राष्ट्रीय रेलवे दूरसंचार के साथ साझेदारी पर आधारित है। इसके तहत एनएमडीसी के 11 स्थानों पर एमपीएलएस वीपीएन व 7 स्थानों पर इंटरनेट लीज्ड लाइन्स (आईएलएल) और पिछले 7 वर्षों से हाई-डेफिनिशन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समाधान प्रदान किया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

59 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.