Categories: News-Headlines

पीएम मोदी ने दूसरी संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अंतिम छोर तक रहने वाले व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए सरकार अंत्योदय’ के दृष्टिकोण पर मिशन मोड से काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से दूसरी संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस को संबोधित करते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी समावेश और प्रगति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम-स्वामित्व योजना इस बात का उदाहरण है कि डिजिटलीकरण से लोगों को क्या लाभ होता है। प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से संकट के समय एक-दूसरे की मदद करने की आवश्यकता पर बल दिया है। दूसरी संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस 14 अक्टूबर तक हैदराबाद में आयोजित की जा रही है। इस वर्ष का विषय है “गांव को विश्‍व के साथ जोड़ना: कोई भी पीछे नहीं रहना चाहिए”।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

16 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.