Categories: News-Headlines

NIA ने अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्‍य दूतावास पर हुए हमले की जांच के सिलसिले में आज पंजाब और हरियाणा में अनेक स्‍थानों पर छापे मारे

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA) ने अमेरिका के सेन फ्रांसिस्‍कों में भारत के महावाणिज्‍य दूतावास पर हुए हमले की जांच के सिलसिले में आज पंजाब और हरियाणा में अनेक स्‍थानों पर छापे मारे। एनआईए ने बताया कि ये छापे इस साल 19 मार्च और 2 जुलाई को हुए हमलों की साजिश उजागर करने के लिए मारे गये। भारतीय महावाणिज्‍य दूतावास पर हुए हमलों में जबरदस्ती घुसपैठ, तोडफोड, सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान और दूतावास के कर्मचारियों को चोट पहुंचाने तथा आगजनी की गतिविधियां शामिल थीं।

एनआईए हमलावरों की पहचान कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने के इरादे से इन हमलों की जांच कर रहा है ताकि भारत विरोधी तत्‍वों को कड़ा संदेश दिया जा सके। जांच के लिए एनआईए का एक दल इस साल अगस्‍त में सेनफ्रांसिस्‍को गया था। जांच एजेंसी ने इन घटनाओं में शामिल व्यक्तियों की पहचान और उनके बारे सूचना लेने के लिए अमरीकी नागरिकों से भी जानकारी मांगी थी। एनआईए बार-बार हुए हमलों के पीछे की साजिश में शामिल कुछ व्‍यक्तियों की पहचान कर चुका है। हमलावरों में भारतीय और विदेशी दोनों नागरिक शामिल है।

एनआईए ने आज जिन जगहों पर छापा मारा उनमें पंजाब के मोगा, जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर, मोहाली और पटियाला जिले शामिल हैं। हरियाणा में कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में छापे मारे गए। इन छापों के दौरान आरोपियों से जुड़ी डिजिटल सूचना और अन्‍य कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

NIA Raids Multiple Locations in Punjab & Haryana over Attack on Indian Consulate in San Fransicso Involving Criminal Trespass, Vandalism, Damage to Public Property, Attempt to Harm Consultate Officials, Arson and Attempts to Set the Building on Fire. pic.twitter.com/cTyoWyz8bL

— NIA India (@NIA_India) November 22, 2023

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.