विश्वकप की लंबी खुमारी के बाद भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें फटाफट क्रिकेट के लिए मैदान पर उतरने जा रही हैं। मेजबान टीम युवा खिलाड़ियों से सजी हुई है। सूर्य कुमार यादव की अगुवाई में टीम विश्वकप में मिली हार का बदला भी चुकाना चाहेगी। यशस्वी जायसवाल, रिंकु सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा और मुकेश कुमार जैसे खिलाडियों की इस श्रृंखला में परीक्षा होगी।
आस्ट्रेलिया की टीम में कप्तान की भूमिका सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड के पास होगी। ग्लेन मैक्सवेल, एडम जम्पा और स्टीव स्मिथ भी टीम में शामिल हैं। इस श्रृंखला को भारतीय टीम की अगले साल होने वाली विश्वकप की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस श्रृंखला के जरिए टीम का खाका तैयार करने में भी मदद मिलेगी।
टीम इंडिया को आईपीएल से पहले 11 ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने हैं। इसके बाद विश्वकप खेला जाएगा। ऐसे में युवा खिलाडियों के लिए आने वाले दिन काफी महत्वपूर्ण रहेंगे, क्योंकि वे विश्वकप में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। इस श्रृंखला में भारत के युवा बल्लेबाजों के साथ-साथ उभरते गेंदबाजों की भी परीक्षा होगी। कुल मिलाकर यह श्रृंखला भारत की भविष्य की टीम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment