Categories: News-Headlines

NHRC ने मरीजों के पैरों को चूहों द्वारा कुतरने की बढ़ती घटनाओं पर राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है कि जोधपुर में सरकार द्वारा संचालित मथुरा दास माथुर अस्पताल, एमडीएमएच में चूहे मरीजों के पैरों को कुतर रहे हैं। कथित तौर पर चूहों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि मनोचिकित्सा विभाग के वार्ड-सी में चूहों ने चार मरीजों के पैर काट लिए हैं।

आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री, यदि सच है, तो यह रोगियों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा देखभाल के अधिकार का उल्लंघन है जो कि चिंता का विषय है। तदनुसार, आयोग ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें एमडीएमएच, जोधपुर में मरीजों की शिकायतों को दूर करने के लिए उठाए गए/उठाए जाने वाले प्रस्तावित कदम अपेक्षित हैं।

आयोग द्वारा मथुरा दास माथुर अस्पताल, जोधपुर, राजस्थान के अधीक्षक को भी 4 सप्ताह के भीतर उस लोक सेवक, जिसने इस प्रकार की लापरवाही की, की विफलता के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

3 जुलाई, 2023 की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल प्रशासन ने कीड़ों और चूहों पर नियंत्रण के लिए एक एजेंसी को 27,000 रुपये प्रति माह का ठेका दिया है, लेकिन चूहों का आतंक अभी भी जारी है।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

44 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.