राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान सीएसआईआर-सीआरआरआई, आईआईटी रुड़की, आईआईटी कानपुर और एनएसडीसी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। इससे पहले एनएचआईडीसीएल के मुख्य इंजीनियरिंग कर्मियों के कौशल व क्षमता को उन्नत करने के लिए राजमार्ग इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अभिनव विचारों और तकनीकों के ज्ञान को साझा करने के लिए आईआईटी- बॉम्बे और आईआईटी- गुवाहाटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। एनएचआईडीसीएल के ये कर्मी उत्तर-पूर्व क्षेत्र, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश, जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बहुत ही कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में राजमार्गों, सुरंगों और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
एनएचआईडीसीएल ने अन्य आईआईटी और एनआईटी के साथ भी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने के लिए चर्चा शुरू कर दी है। इससे एनएचआईडीसीएल को अभिनव तकनीकों को सामने लाने और चुनौतीपूर्ण पहाड़ी व सीमावर्ती क्षेत्रों में राजमार्ग निर्माण के मुद्दों का व्यावहारिक समाधान खोजने में सहायता मिलेगी। हाल ही में 11 अक्टूबर, 2022 को आईआईटी- पटना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन पर आईआईटी- पटना के निदेशक डॉ. (प्रोफेसर) टीएन सिंह और एनएचआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक श्री चंचल कुमार ने हस्ताक्षर किए।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment