हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवम्बर को एक ही चरण में मतदान होगा। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 68 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 17 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी। 25 अक्टूबर तक पर्चे भरे जा सकेंगे।
राजीव कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 55 लाख से अधिक मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से दिव्यांग कर्मचारी करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का सुविधा पोर्टल प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को ऑनलाइन नामांकन और शपथ पत्र की सुविधा प्रदान करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से चुनाव रैलियों और सभाओं की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदाताओं से अपने मताधिकार को महत्व देने और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment