Weather Forecast

संसद का मॉनसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होगा: लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि संसद के दोनों सदनों का मॉनसून सत्र इस महीने की 19 तारीख से शुरू होगा। उन्‍होंने कहा कि राज्‍यसभा और लोकसभा का सत्र अगले महीने की 13 तारीख तक चलेगा। आज नई दिल्‍ली में उन्‍होंने कहा कि आने वाले सत्र में 19 बैठकें होंगी। उन्‍होंने कहा कि सत्र के दौरान दोनों सदनों की बैठक सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक होगी।

लोकसभा के #MonsoonSession का आयोजन 19 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा। यह 17वीं लोकसभा का छठा सत्र होगा।

सत्र के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इसकी जानकारी आज मीडिया के सहयोगियों के साथ साझा की। pic.twitter.com/6gSMpICcMg

— Om Birla (@ombirlakota) July 12, 2021

कोविड महामारी की दूसरी लहर के बीच लोकसभा अध्‍यक्ष ने कहा कि बैठक के दौरान कोविड अनुरूप व्‍यवहार का कडाई से पालन किया जायेगा। उन्‍होंने सभी पार्टी के सदस्‍यों से संसद को निर्बाध रूप से चलाने के लिए समर्थन मांगा है। ओम बिरला ने सभी सदस्‍यों से चर्चा में भाग लेने की अपील की।

हमारी कोशिश है सदन में व्‍यापक चर्चा हो, विचार विमर्श हो, तर्क हो ताकि हम सदन के माध्‍यम से देश की जनता का अधिकतम कल्‍याण कर सकें। उनके मूल मुद्दों का समाधान कर सकें।

शून्यकाल के दौरान माननीय सदस्यों को अविलंबनीय लोक महत्व के विषय सरकार के संज्ञान में लाने के अधिकतम अवसर उपलब्ध करवाना 17वीं लोकसभा की विशेष उपलब्धि रही। शून्य काल के दौरान अब तक 3389 विषय (औसतन 29 विषय प्रति दिन) उठाए गए, जो पिछली लोकसभाओं की तुलना में अधिक है।#MonsoonSession

— Om Birla (@ombirlakota) July 12, 2021

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

21 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

56 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.