Categories: News-Headlines

INS सुनयना ने दक्षिण अफ्रीका के डरबन बंदरगाह में प्रवेश किया

आईएनएस सुनयना ने 21 अगस्त, 2023 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन बंदरगाह में प्रवेश किया। जहाज ने दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के जहाज एसएएस किंग सेखुखुने I के साथ डरबन से पैसेज अभ्यास किया। जहाज का स्वागत डरबन नौसैनिक अड्डे के कार्यवाहक फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग कमोडोर केनेथ सिंह, और एचसीआई प्रिटोरिया के अधिकारियों ने किया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 साल की राजनयिक साझेदारी का जश्न मनाने के अलावा इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीका नौसेना दोनों के बीच अंतरसंचालनीयता, संयुक्तता और आपसी सहयोग को बढ़ाना है। पोर्ट कॉल के दौरान, दोनों नौसेनाएं पेशेवर बातचीत, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान और क्रॉस डेक यात्राओं के माध्यम से सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों और अनुभवों को साझा करेंगी, इसके अलावा उनकी वरिष्ठ सैन्य और असैनिक गणमान्य व्यक्तियों के साथ सामाजिक बातचीत की भी योजना है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

2 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

2 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

2 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

2 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.