ग्रीस की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। तापमान बढ़ने और तेज हवाएं चलने के कारण देश के कई हिस्से हाई अलर्ट पर हैं। इससे और विनाशकारी जंगल की आग भड़कने का जोखिम है। वर्तमान में यहां इतिहास की सबसे लंबे दिनों तक चलने वाली लू की स्थिति बनी हुई है। पूर्वानुमान के मुताबिक पिछले 50 वर्षों की तुलना में ग्रीस में तापमान सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। एथेंस सहित दक्षिणी ग्रीस के कई क्षेत्रों में आग लगने के उच्चतम जोखिम की चेतावनी जारी की गई है।
ग्रीस के जलवायु संकट और नागरिक सुरक्षा मंत्री वासिलिस किकिलियास ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आग लगने की अधिकतर घटनाएं मानव निर्मित हैं या फिर आपराधिक अनदेखी या किसी निहित इरादे से की गई हैं। हवा की बढ़ती गति के अलावा जलवायु परिवर्तन और मानव निर्मित वजहें ही ग्रीस के लोगों की मुसीबत का कारण हैं।
ग्रीस की राजधानी में इस सप्ताह प्रचंड गर्मी देखने को मिली है। यहां का तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। सप्ताहांत में आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं। इस कारण हजारों निवासियों को खाली कराया गया है। पोर्ट सिटी के निकट एलेक्जेंड्रा पोली में सबसे बदतर आग की स्थिति है। यह स्थान तुर्की की उत्तर-पश्चिमी सीमा के करीब है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई लोगों को खाली कराया गया है। जलवायु विज्ञान विशेषज्ञ के अनुसार ग्रीस जलवायु परिवर्तन द्वारा भूमध्यसागरीय देशों में सबसे बुरी तरह से प्रभावित देशों में से एक है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment