Categories: News-Headlines

सरकार किसानों से अतिरिक्त 2 लाख टन प्याज खरीद कर NCCFऔर NAFED के माध्यम से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचेगी

उपभोक्ता मामले और खाद्य तथा आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार प्याज उपजाने वाले किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हित में प्याज की बढ़ती कीमतों में कमी लाने के प्रयास भी किए गए हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि अभी तक तीन लाख मीट्रिक टन प्याज की खरीद की गई है और इसके अतिरिक्त दो लाख मीट्रिक टन और प्याज की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बाद में यदि आने वाले समय में आवश्यकता बढ़ी तो अतिरिक्त दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदा जाएगा। पीयूष गोयल ने बताया कि प्याज की खरीद 2 हजार 4 सौ 10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। उन्होंने किसानों से इसी कीमत पर प्याज बेचने की अपील की। पीयूष गोयल ने कहा कि खुदरा ग्राहकों को 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर से प्याज की बिक्री हो रही है। राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ के मोबाइल वैन और खुदरा बिक्री केंद्रों के जरिए इस कीमत पर प्याज बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के दखल से देश में टमाटर की कीमतों में कमी लाने में भी मदद मिली है।

प्‍याज की कीमतों को स्थिर रखने के लिए केंद्र सरकार ने दो लाख मीट्रिक टन प्‍याज खरीदने का निर्णय लिया है। एक ट्वीट में महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्‍ट्र के प्‍याज किसानों के लाभ के लिए नासिक और अहमदनगर में विशेष खरीदारी केंद्र स्‍थापित किए जा रहे हैं। देवेन्द्र फडणवीस ने बताया कि दो हजार 410 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर प्‍याज खरीदे जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि इससे हमारे राज्‍य के प्‍याज किसानों को बडी राहत मिलेगी। महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने आज नई दिल्‍ली में केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग तथा उपभोक्‍ता कार्य मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की और प्‍याज के मूल्‍यों पर चर्चा की।

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

7 hours ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

7 hours ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

7 hours ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

7 hours ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.