गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से कहा है कि वे कोविड प्रबंधन के कार्यक्रमों को त्वरित रुप से लागू करें। गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों के मुख्य सचिवों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों के प्रशासकों को भेजे पत्र में अपील की है कि वे कोविड प्रबंधन के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कल जारी परामर्श के अनुसार जिला और अन्य प्राधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी करें।
गृह सचिव ने कहा कि कई राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों ने कोविड संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद प्रतिबंधों में छूट देनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि छूट देने की प्रक्रिया का निर्धारण सावधानी पूर्वक किया जाना आवश्यक है।
गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से संक्रमण दर और अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता की नियमित रूप से निगरानी रखने को कहा है। मंत्रालय ने कोविड महामारी के प्रभावी प्रबंधन के लिए जांच, पहचान और उपचार सहित टीकाकरण तथा कोविड मानकों के पालन की पांच सूत्री रणनीति पर लगातार ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment