Weather Forecast

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण सभी विभागों सतर्क किया

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगडा जिले के धर्मशाला में भारी बारिश के कारण आई बाढ के कारण सभी विभागों सतर्क कर दिया है। कल भारी बारिश के कारण बाढ जैसी स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई, जिससे सार्वजनिक सम्‍पत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। धर्मशाला स्थित मैक्‍लोडगंज के नजदीक पर्यटन स्‍थल भाग्‍सू में बाढ से सार्वजनिक सम्‍पत्तियों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। हालांकि किसी जनहानि की खबर नहीं है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाढ से हुए नुकसान पर चिंता जाहिर की है और उन्‍होंने अधिकारियों को विभिन्‍न जिलों में तेजी से राहत कार्य चलाए जाने का निर्देश दिया है।

धर्मशाला में बारिश की वजह से कई दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त हुए। PWD के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सुशील धडवाल ने बताया, “कल की स्थिति का जायज़ा लेने आज हम चैत्रु रोड पर आए हैं। यहां पर सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है। ट्रैफिक के लिए सभी सड़कों को हमने खोल दिया है।”

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.