महाराष्ट्र सरकार आज से सरकारी अस्पतालों में तीस से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण फिर शुरू कर रही है। कोविड-19 टीकों की सीमित उपलब्धता के कारण महाराष्ट्र सराकार ने मई के दूसरे हफ्ते में सरकारी अस्पताल में हो रहा 18 से 44 उम्र के नागरिकों का टीकाकरण स्थगित करने का निर्णय लिया था। हालांकि निजी अस्पताल तथा कार्पोरेट टीकाकरण केन्द्रों में इच्छुक नागरिक टीका ले सकते थे। राज्य के आरोग्य विभाग ने कहा है कि अब केन्द्र सरकार द्वारा टीकाकरण के लिए प्राथमिकता सुनिश्चित करने के अधिकार राज्य सरकारों को दिये गये हैं। इसके अनुसार 30 से 44 साल के नागरिकों का टीकाकरण सरकारी अस्पतालों में आज से फिर शुरू किया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का टीकाकरण पहले की तरह ही शुरू रहेगा। देश में महाराष्ट्र ही एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां कोरोना के लगभग 2 करोड़ 70 लाख टीके लगवाये गये हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment