Categories: News-Headlines

सीबीएसई ने अपने मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सूचित किया है कि 12वीं का परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए एक सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली तैयार की

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने अपने मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सूचित किया है कि 12वीं का परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए एक सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली तैयार की जा रही है, जो सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे परीक्षा परिणाम संबंधी गणना करना आसान होगा, समय की बचत होगी और अन्य बाधाएं भी दूर होंगी। इस प्रणाली से, सीबीएसई से उत्तीर्ण 10वीं के विद्यार्थियों के अंकों का डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा। अन्य बोर्डों के 10वीं के परिणाम का डेटा लेने के प्रयास भी किए जाएंगे।

सीबीएसई ने बृहस्पतिवार को 12वीं की बोर्ड परीक्षा के अंकों की गणना की नीति जारी की थी। सीबीएसई ने आश्‍वस्‍त किया है कि वो परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया के दौराना स्‍कूलों के साथ लगातार संपर्क करेगा और अगले सप्‍ताह तक कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम तैयार करने में स्‍कूलों की सहायता के लिए एक हेल्‍प डेस्‍क भी स्‍थापित करेगा। इस महीने की 21 तारीख को 10वीं कक्षा से संबंधित विवरण के लिए एक पोर्टल भी उपलब्‍ध होगा और उसके बाद स्‍कूलों को सॉफ्टवेयर के अन्‍य प्रारूप उपलब्‍ध कराये जायेंगे। इसके अलावा मूल्‍यांकन नीति को समझने के लिए अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न और गणना संबंधी उदाहरण भी स्‍कूलों को प्रदान किये जायेंगे। इस बारे में आयुक्‍त की जाने वाली वेबिनार की सूची भी स्‍कूलों को उपलब्‍ध कराई जायेगी।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

9 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

10 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

12 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

13 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

14 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.