Categories: News-Headlines

G20 वित्त और केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधियों (FCBD) की बैठक गुजरात के गांधीनगर में आज से शुरू

जी20 वित्त और केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधियों (एफ.सी.बी.डी) की बैठक गुजरात के गांधीनगर में आज से शुरू हो गई है। एफ.सी.बी.डी. की दो दिवसीय बैठक जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफ.एम.सी.बी.जी) की तीसरी बैठक से पहले आयोजित की जा रही है। एफ.एम.सी.बी.जी की बैठक 17 और 18 जुलाई को गांधी नगर में ही आयोजित होगी। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण और रिजर्व बैंक के गवर्नर डॉ. शक्तिकांत दास संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ की उपस्थिति में एफ.सी.बी.डी. बैठक शुरू हुई। अजय सेठ ने बताया कि इस बैठक में गवर्नर, डिप्‍टी गवर्नर, मंत्री, जी 20 देशों के प्रतिनिधि, आमंत्रित देश और अंतर्राष्‍ट्रीय संगठनों के 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.