प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 को लेकर उत्सुकता व्यक्त की है। इस मिशन के अंतर्गत चंद्रयान-3 का आज प्रक्षेपण होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में इस बात पर जोर दिया है कि इस मिशन से राष्ट्र की उम्मीदें और सपने जुड़े हुए हैं। मिशन के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पृथ्वी की कक्षा से गुजरने के बाद चंद्रयान-3 को लूनर ट्रांसफर ट्रेजेक्ट्री में भेजा जाएगा और यह चंद्रमा तक पहुंचने के लिए कुछ हफ्तों में तीन लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 में लगे वैज्ञानिक उपकरण चंद्रमा की सतह का अध्ययन करेंगे और हमें जानकारी देंगे।
प्रधानमंत्री ने भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण योगदान को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-1 ने चंद्रमा पर पानी होने की पुष्टि की थी और भविष्य के चंद्र मिशनों का मार्ग प्रशस्त किया था। उन्होंने कहा कि इस खोज ने चंद्रमा के बारे में हर किसी की समझ को बदल दिया है, जिसे कभी शुष्क और रहने योग्य नहीं माना जाता था। उन्होंने कहा कि इसे अब पानी और बर्फ की मौजूदगी के साथ एक गतिशील और संभावित रूप से रहने योग्य खगोलीय पिंड के रूप में देखा जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि चंद्रयान-2 ने रिमोट सेंसिंग के माध्यम से पहली बार क्रोमियम, मैंगनीज और सोडियम का पता लगाया था, जिससे चंद्रमा के विकास के बारे में बहुमूल्य जानकारी मिली। प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सम्बन्ध है, यह हमेशा स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment