Categories: News-Headlines

DRDO और IIT दिल्ली के वैज्ञानिकों ने 100 किलोमीटर दूर दो शहरों के बीच क्वांटम की डिस्ट्रिब्‍यूशन का प्रदर्शन किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के वैज्ञानिकों की एक संयुक्त टीम ने देश में पहली बार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और विंध्याचल के बीच 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर क्वांटम की डिस्ट्रिब्‍यूशन लिंक का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है। यह तकनीकी सफलता उस क्षेत्र में पहले से ही उपलब्ध वाणिज्यिक ग्रेड के ऑप्टिकल फाइबर पर हासिल की गई थी। इस सफलता के साथ ही देश ने सैन्य ग्रेड संचार सिक्‍योरिटी की हायरेरर्की बूटस्ट्रैपिंग के लिए सिक्‍योर की ट्रांसफर संबंधी स्वदेशी तकनीक का प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन मापदंडों को मापा गया और उसे 10 किलोहर्ट्ज तक की दरों पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के दायरे में पाया गया है। यह तकनीक सुरक्षा एजेंसियों को स्वदेशी प्रौद्योगिकी की बुनियाद के साथ एक उपयुक्त क्वांटम संचार नेटवर्क की योजना बनाने में समर्थ बनाएगी।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी. सतीश रेड्डी ने इस प्रौद्योगिकी के प्रदर्शन के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और आईआईटी दिल्ली के शिक्षकों को बधाई दी। उन्‍होंने इसमें शामिल वैज्ञानिक समुदाय के लिए अपने संदेश में कहा कि यह डीआरडीओ और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के बीच साथ मिलकर अनुसंधान करने का एक दमदार उदाहरण है। आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी ने भी देश की तकनीकी दक्षता को बेहतर करने के समर्पित प्रयासों के तहत इस कार्य से जुड़े आईआईटी दिल्ली के शिक्षकों और डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

22 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

58 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.