Categories: News-Headlines

आज का राशिफल 24 फरवरी 2022 सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि: आज निजी जीवन में गहन चिंतन के बाद निर्णय लेने सफल रहेंगे। किसी भी कार्य में मन न लगने से तनाव में वृद्धि हो सकती है। केरियर में आ रहे अवरोध व्याकुल कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग में असफल रहेंगे, इसके लिए कोई कोशिश ही न करें।आज आपके लिए लाभदायक समय है। सभी काम पूर्ण हो सकते हैं। संतान को कोई सम्मान मिलने का योग बना हुआ है। उसकी उपलब्धि आपको हर्षित कर सकती है।

वृषभ राशि: आपकी कार्य प्रणाली से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में कर्मचरियों से परेशान रहेंगे। दोस्तों की सहायता से कार्य पूरे होंगे। वैवाहिक चर्चा सफल होगी। मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। आज का दिन अच्छा बना हुआ है। आज बच्चे तथा युवा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त बने रहेंगे। आज संतान से संबंधित कोई समस्या सामने आ सकती है। संतान को शिक्षा संबंधी या कैरियर संबंधी कोई दिक्कत आ सकती है।

मिथुन राशि: अपनी बातचीत की शैली से सभी को प्रभावित करेंगे। व्यस्तता के चलते अपने स्वास्थ को नज़रअन्दाज़ न करें। किसी विशेष प्रयोजन से यात्रा करनी पड़ सकती है। राजनीति में नए दायित्व मिलने की सम्भावना है। संतान को आज कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। पुत्र की कोई शिकायत प्राप्त हो सकती है। ऐसी स्थिति में समझाइश से काम लें, डांट डपट से मामला उलझ सकता है।

कर्क राशि: दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कई जरूरी कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्य में धन खर्च होगा। संतान के विवाह में हो रहा विलंब व्याकुलता में वृद्धि कर सकता है। आध्यात्म में रुचि में वृद्धि होगी। आज सामाजिक रूप से विशेष मान-सम्मान मिलेगा। संतान को कैरियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पुत्री की शादी संबंधी चर्चा सामने आ सकती है, कोई प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि: क्रोध की अधिकता रहेगी। बोलने से पहले ध्यान रखने की ज़रूरत है। कार्य की अधिकता रह सकती है। समय की अल्पता है, इस बात को ध्यान में रख कार्य करने की ज़रूरत है। आज आर्थिक लाभ सम्भव है। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में विशेष रूचि रहेगी। आज आपके लाभ के योग बन रहे हैं। संतान को कोई कष्ट मिल सकता है पर उससे राहत भी मिल जाएगी।

कन्या राशि: दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। कई लम्बित कार्य पूरे होंगे। व्यापारिक लाभ होगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें। कई चीज़ों को नज़रअन्दाज़ करना पड़ेगा अन्यथा सम्बंध कमजोर होंगे। आज किसी रुके हुए पारिवारिक कार्य को पूर्ण करेंगे। सामाजिक सम्मान प्राप्त करने के योग भी हैं। संतान को शिक्षा संबंधी कोई उपलब्धि मिल सकती है जिससे आप हर्षित होंगे।

तुला राशि: अपने कार्य में व्यस्त रहें। फ़ालतू चीज़ों पर ध्यान न दें। सतर्क रहें अन्यथा अकारण किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संगत बदलें। आर्थिक लाभ के योग हैं। नए सम्पर्क बनेंगे। संतान की विशेष चिंता करें, उसकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराएं।

वृश्चिक राशि: आज किसी धार्मिक आयोजन में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। अपनी आदतों के कारण आप परेशान होंगे। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। पिता से सम्बंध कमजोर होंगे। जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा। आज पुत्र संतान के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त हो सकती है। पुत्री को भी कष्ट मिलने की आशंका है।

धनु राशि: अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें। खानपान पर ध्यान देवें। स्थान परिवर्तन के योग हैं। परिवार में आपका मान बढ़ने के योग बन रहे हैं। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। राजनैतिक या सामाजिक संबंधों का लाभ भी मिलेगा। संतान से संबंधित कोई दिक्कत आ सकती है। ऐसी स्थिति में समाधान के प्रयास जरूर करें।

मकर राशि: किसी अजनबी से सम्बंध मज़बूत होंगे। आप बहुत जल्दी सारी बातें दूसरे को बोल देते हो। आलस त्यागें और समय पर कार्य करें। सेहत पर ध्यान दे रहे हैं तो उसके सकारात्मक परिणाम भी आपको मिल सकते हैं। संतान को कोई खुशी प्राप्त हो सकती है। पुत्री संतान की कोई शिकायत मिल सकती है। आज मातृ सुख मिलने के योग हैं। समय पूर्णतः आपके पक्ष में है।

कुम्भ राशि: अनजान भय बना रहेगा। व्यापार में बदलाव करने का मन होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में तनाव बना रहेगा। अपने अकड़ू रवैये को ठीक करने का समय आ चुका है। आपकी संतान का आज कोई अच्छा काम हो सकता है। कैरियर के संबंध में प्रयास करने से कामयाबी मिल सकती है।

मीन राशि: दिन की उपयोगिता को समझें। बीमारी पर खर्च होगा। भाइयों से प्रेम मिलेगा। वाहन पर खर्च होगा। कर्मचरियों से परेशान रहेंगे। संतान की उन्नति से मन प्रफुल्लित होगा। संतान कोई मांग करे तो आज हर हाल में पूरा करने का प्रयास करें। उसकी खुशी के लिए हर जतन करें।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

7 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.