Categories: News-Headlines

CCI ने लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड में PFC Projects Ltd, REC Ltd, SJVN Ltd और दामोदर वैली कार्पोरेशन की 100 फीसदी हिस्सेदारी को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड में पीएफसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, आरईसी लिमिटेड, एसजेवीएन लिमिटेड और दामोदर वैली कार्पोरेशन की 100 फीसदी हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण को अपनी मंजूरी दी है।

यह प्रस्तावित संयोजन पीएफसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (पीपीएल), आरईसी लिमिटेड (आरईसी), एसजेवीएन लिमिटेड (एसजेवीएन) और दामोदर वैली कार्पोरेशन (डीवीसी) की लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड (एलएपीएल) में 100 फीसदी हिस्सेदारी से संबंधित है।

अधिग्रहणकर्ता

पीपीएल, भारत सरकार के उपक्रम पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इसकी स्थापना विद्युत उत्पादन और वितरण का व्यवसाय करने सहित अन्य कार्यों के लिए की गई है।

आरईसी, पीएफसी की सहायक कंपनी है। वर्तमान में यह एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक ने अवसंरचना से संबंधित वित्तीय कंपनी के रूप में वर्गीकृत किया है।

एसजेवीएन, हिमाचल प्रदेश सरकार और सार्वजनिक शेयरधारकों के स्वामित्व वाली एक सूचीबद्ध कंपनी है। वर्तमान में एसजेवीएन भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में परियोजनाओं को कार्यान्वित व संचालित कर रही है।

डीवीसी, दामोदर घाटी निगम अधिनियम- 1948 के तहत स्थापित एक वैधानिक कार्पोरेशन है। यह भारत में विद्युत उत्पादन, पारेषण (ट्रांसमिशन) और जल प्रबंधन सहित अन्य व्यवसायों में कार्यरत है।

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

29 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.