टैक्स ऑडिट रिपोर्ट (टीएआर) दाखिल करने के अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 तक ई-फाइलिंग पोर्टल पर निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए लगभग 29.5 लाख टैक्स ऑडिट रिपोर्ट सहित 30.75 लाख से अधिक ऑडिट रिपोर्ट दाखिल की गई हैं। इनमें फॉर्म नंबर 29बी, 29सी, 10सीसीबी आदि में अन्य ऑडिट रिपोर्ट भी दाखिल की गई हैं।
करदाताओं की सुविधा के लिए व्यापक आउटरीच कार्यक्रम चलाए गए। करदाताओं की जागरूकता के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट और अन्य ऑडिट फॉर्म दाखिल करने के लिए आयकर पोर्टल पर सूचना संदेशों के साथ-साथ ई-मेल, एसएमएस, सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 55.4 लाख आउटरीच कार्यक्रम चलाए गए। करदाताओं के मार्गदर्शन के लिए आयकर पोर्टल पर जागरूकता वीडियो अपलोड किए गए थे। इस तरह के ठोस प्रयास करदाताओं और कर पेशेवरों को नियत तारीख के भीतर ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने में मददगार रहे हैं।
बड़ी संख्या में दाखिल की गई रिपोर्ट के बावजूद ई-फाइलिंग पोर्टल का कार्य सुचारू ढंग से चला। इससे करदाताओं और कर पेशेवरों को एक सहज अनुभव मिला। इस अनुभव की सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर पेशेवरों ने सराहना की है।
ई-फाइलिंग हेल्पडेस्क टीम ने सितंबर, 2023 के महीने में करदाताओं के लगभग 2.36 लाख प्रश्नों के जवाब दिए, जिससे करदाताओं और कर पेशेवरों को फाइलिंग अवधि के दौरान सहायता मिली और किसी भी जटिलता को हल करने में मदद मिली है। इनबाउंड कॉल, आउटबाउंड कॉल, लाइव चैट, वीबेक्स और सह-ब्राउज़िंग सत्रों के माध्यम से हेल्पडेस्क से सहायता प्रदान की गई थी। हेल्पडेस्क टीम ने करदाताओं/हितधारकों तक पहुंच बना कर विभिन्न मुद्दों पर सहायता प्रदान की और ऑनलाइन प्रतिक्रिया प्रबंधन (ओआरएम) के माध्यम से विभाग के ट्विटर हैंडल पर प्राप्त प्रश्नों का समाधान भी किया। कर पेशेवरों का मार्गदर्शन करने के लिए ऑडिट फॉर्म दाखिल करने से संबंधित विभिन्न वेबिनार आयोजित किए गए।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment