Categories: News-Headlines

भारतीय तटरक्षक बल देश भर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के हिस्से के रूप में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चला रहा है

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए, ‘स्वच्छता पखवाड़ा: स्वच्छता ही सेवा’ के हिस्से के रूप में 01 अक्टूबर, 2023 को देश भर में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया। ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ के अंतर्गत, भारतीय तटरक्षक बल ने तट-से-तट अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को एकजुट करना और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। यह अभियान पूरे तटीय क्षेत्र, पूर्व में प्राचीन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से लेकर मुख्य भूमि भारत के मनोरम तटीय क्षेत्रों और पश्चिम में सुरम्य लक्षद्वीप द्वीप समूह तक में फैला है।

स्वच्छता अभियान में एकता और जिम्मेदारी का असाधारण प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों, कर्मियों, उनके परिवारों, स्कूली बच्चों, गैर सरकारी संगठनों तथा स्थानीय समुदायों ने पूरे देश में इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 22,346 लोग अपने आसपास की सफ़ाई की ज़िम्मेदारी उठाते हुए एक साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सामूहिक रूप से, उन्होंने विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए बोरों में 16,055 किलोग्राम कचरा एकत्र किया। यह कार्य पर्यावरण के प्रति लोगों की जिम्मेदारी की भावना को प्रदर्शित करता है। यह महात्मा गांधी के स्वच्छ और समृद्ध भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू किए गए जन आंदोलन की सफलता का एक उत्कृष्टउदाहरण है। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देने के लिए, भारतीय तटरक्षक बल ने केवल बायोडिग्रेडेबल संग्रह सामग्री का उपयोग किया। इस पहल ने न केवल तटीय क्षेत्रों को साफ किया बल्कि सभी लोगों के बीच एकता और दायित्व की भावना को बढ़ावा देने में सफल हुई।

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में, महानिदेशक राकेश पाल के नेतृत्व में नई दिल्ली और नोएडा में भारतीय तटरक्षक बल मुख्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण गतिविधियाँ आयोजित की गईं। केंद्रीय विद्यालय के अधिकारियों, नामांकित कर्मियों, नागरिक कर्मचारियों, परिवारों और विद्यार्थियों ने ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ पहल के हिस्से के रूप में भारतीय तटरक्षक बल के कार्यालय स्थानों और आवासीय परिसरों में और उसके आसपास की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके अलावा, भारतीय तटरक्षक बल ने लोगों, विशेषकर युवाओं को स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हैशटैग #SpecialSwachhtaCampaign3.0, #Swachhभारत और #SwachhtaHiSeva-SHS के साथ एक सोशल मीडिया अभियान भी चलाया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

12 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

12 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

14 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

16 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.