Categories: News-Headlines

25 हवाई अड्डों का वर्ष 2022 से 2025 के बीच मौद्रिकरण निर्धारित

राष्‍ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन के अनुसार भारत विमानपत्‍तन प्राधिकरण के 25 हवाई अड्डों का वर्ष 2022 से 2025 के बीच मौद्रिकरण निर्धारित किया गया है।

लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में नागर विमानन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने बताया कि भारत विमानपत्‍तन प्राधिकरण-ए.ए.आई ने सरकारी-निजी भागीदारी के अंतर्गत भुबनेश्‍वर, वाराणसी, अमृतसर, रायपुर, इंदौर और त्रिची को प्रचालन प्रबंधन और विकास के लिए चुना है।

उन्‍होंने यह भी कहा कि ए.ए.आई ने इन छह हवाई अड्डों के साथ छह छोटे हवाई अड्डों को जोड़ने की सिफारिश भी की है ताकि इनके साथ छोटे हवाई अड्डों को भी विकसित किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकारी-निजी भागीदारी की प्रक्रिया के अंतर्गत अभी इन हवाई अड्डों के लिए बोली आमंत्रित नहीं की गई। उन्‍होंने कहा कि हवाई अड्डों के मौद्रिकरण से सरकार को होने वाली अनुमानित आय की जानकारी बोली प्रक्रिया शुरू होने पर ही मिल सकेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

2 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

2 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.