25टी बोलार्ड पुल (बीपी) टग नौका महाबली को 02 फरवरी 2024 को रियर एडमिरल सुबीर मुखर्जी, एनएम, एएसवाई (कोच्चि) की उपस्थिति में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है। यह बहुउद्देशीय नौका भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल की गौरवशाली ध्वजवाहक है।
भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल के अनुरूप तीन 25टी बोलार्ड पुल टग नौकाओं के निर्माण और उन्हें नौसेना को सौंपने के लिए एक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मेसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (एम/एस एसएसपीएल) के साथ अनुबंध किया गया था। इन विशेष प्रायोज्य नौकाओं का निर्माण भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के अनुसार किया जा रहा है। इन नौकाओं की उपलब्धता से नौसेना के जहाजों एवं पनडुब्बियों को बर्थिंग और अन-बर्थिंग, मोड़ वाले स्थानों तथा कम गहरे पानी में आवश्यकता के अनुसार सहायता देने व अन्य सुविधाएं प्रदान करके भारतीय नौसेना की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान की जाएगी। ये नौकाएं जहाजों के ठहरने के स्थान पर जहाजों को अग्निशमन सहायता भी प्रदान करेंगी और इनमें खोज एवं बचाव अभियान संचालित करने की क्षमता भी निहित है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment