Categories: News-Headlines

हाइड्रोजन और इथेनॉल जैसे हरित ईंधन का पता लगाने के लिए देश भर में कई नवाचार भी हो रहे हैं: नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वे भारत में पेट्रोल और डीजल वाहनों के उपयोग को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के लिए मिशन मोड पर काम कर रहे हैं। आज शाम मुंबई में नवभारत पर्यावरण सम्मेलन और पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए, नितिन गडकरी ने कहा कि यह जानकर दुख होता है कि हमारे देश में दर्ज किए गए कुल प्रदूषण में वाहन प्रदूषण का योगदान 40 प्रतिशत है। उन्‍होंने कहा कि भारत में सालाना 16 लाख करोड रूपये मूल्‍य का कच्चा तेल आयात किया जाता है। नितिन गडकरी ने कहा कि जीवाश्म ईंधन का उपयोग अर्थव्यवस्था के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी एक चुनौती है।

नितिन गडकरी ने कहा कि हाइड्रोजन और इथेनॉल जैसे हरित ईंधन का पता लगाने के लिए देश भर में कई नवाचार भी हो रहे हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय किसान भी बायोमास का जैव ईंधन में प्रसंस्‍करण करके इस मिशन में योगदान दे सकते हैं। इंडियन ऑयल द्वारा इथेनॉल गैस स्टोव, जैव विमानन ईंधन का उपयोग, बांस क्रैश बैरियर और सड़क निर्माण में पुराने टायरों से उत्पन्न अपशिष्ट पदार्थ और रबर पाउडर के उपयोग जैसे नवाचारों का उदाहरण देते हुए, नितिन गडकरी ने कहा कि कचरे को धन में और ज्ञान को धन में बदलने के प्रयास को देखना सुखद है।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

5 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

5 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

7 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.