प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल अनिल चौहान ने 23 जून, 2023 को जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का दौरा किया। दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने उनका स्वागत किया। यात्रा के दौरान, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) ने भारतीय थल सेना और भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कमान से जुड़े परिचालन पहलुओं पर भी चर्चा की।
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए संयुक्त कौशल को मजबूत करने, संसाधन आवंटन को अनुकूलित करने और सशस्त्र बलों के तालमेल तथा आधुनिकीकरण के महत्व को उजागर करने के लिए एक वातावरण बनाने की दिशा में सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने सैनिकों से वर्तमान युग में तैयार रहने, फिर से शौर्य प्राप्त करने और प्रासंगिक बने रहने (रेडी, रिसर्जेट एंड रेलिवेंट) का आग्रह किया तथा रक्षा में आत्मनिर्भरता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने इस बात पर बल दिया कि सैनिकों को सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम रुझानों, उभरते साइबर खतरों और जवाबी उपायों से खुद को अपडेट रखना चाहिए। उन्होंने परिचालन संबंधी तत्परता के लिए कमान की सराहना की और सभी रैंकों से उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment