वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय रिजर्व बैंक से अपील की है कि वह स्टार्टअप और फिनटेक कंपनियों के साथ मासिक बैठकें आयोजित कर उन्हें अपनी विनिमय संबंधी चिंताओं से अवगत करायें। करीब पचास स्टार्टअप और फिनटेक कंपनियों के शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कल वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय सेवा क्षेत्र के लिए फिनटेक कंपनियों द्वारा नवीन समाधान आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनियां विनिमय का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्तीय सेवा विभाग फिनटेक पारिस्थितिकी भागीदारों के मुद्दों और चिंताओं पर चर्चा करने के लिए विधिक प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर कार्यशाला का संचालन करें। उन्होंने फिनटेक नेताओं से सुविधापूर्वक व्यापार करने और उपभोक्ताओं के लिए आसान रहन-सहन के लिए सुझाव भी मांगे। भारतीय रिजर्व बैंक के उपप्रबंधक टी0 रविशंकर, भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष दिनेश खारा और एनपीसीआई, केनरा बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।
यह बैठक आरबीआई के पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ कार्रवाई के सिलसिले में बुलाई गई, जिसने फिनटेक उद्योग में नियामक अनुपालन की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment