Categories: News-Headlines

सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप –2021-22 का आयोजन 19 से 31 मार्च के दौरान भुवनेश्वर (ओडिशा) में

सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) –2021-22 का आयोजन 19 मार्च 2022 से 31 मार्च, 2022 के दौरान भुवनेश्वर (ओडिशा) में किया जाएगा। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी), जोकि भारतीय रेलवे (आईआर) की खेल शाखा है, इस चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे की ओर से एक मजबूत दल भेजेगा। भारतीय रेलवे की पुरुष टीम पिछले चार वर्षों से लगातार राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप की विजेता रही है और रेलवे महिला टीम पिछले दो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विजेता रही है।

यह सर्वविदित है कि भारतीय रेलवे देश के उन सबसे बड़े प्रतिष्ठानों में से एक है जो खिलाड़ियों को रोजगार प्रदान करता है और रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड खेलों के प्रसार से जुड़ी गतिविधियों के एक हिस्से के रूप में तथा “जहां खेल, वहां रेल” की भावना के अनुरूप न सिर्फ भारतीय रेलवे (आईआर) के खिलाड़ियों बल्कि देश के अन्य खिलाड़ियों को उनके खेल कौशल में सुधार और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से खेलों से संबंधित बुनियादी ढांचे को विकसित करता है। खेल की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल लगभग 3000 खिलाड़ियों सहित लगभग 10000 खेल कर्मचारियों के साथ भारतीय रेलवे (आईआर) देश में पुरुष और महिला खिलाड़ियों का सबसे बड़ा नियोक्ता है।

यह भी एक उल्लेखनीय तथ्य है कि भारतीय रेलवे के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रौशन करने में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। चाहे राष्ट्रमंडल खेल हों या एशियाई खेल हों या फिर ओलंपिक, भारत के प्रदर्शन में भारतीय रेलवे के खिलाड़ियों का एक बड़ा योगदान रहा है।

भारतीय रेलवे ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली और ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली भारोत्तोलक एस. मीराबाई चानू, सतीश शिवलिंगम, रेणु बाला एवं संजीता चानू जैसे अर्जुन पुरस्कार विजेताओं और कई अन्य प्रसिद्ध भारोत्तोलकों को उभारा है।

Leave a Comment

Recent Posts

NSA अजीत डोभाल से मिले मार्को रूबियो, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका अपने रिश्तों में नई गर्मजोशी भरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.… Read More

13 hours ago

अवैध कब्जा बनाम सियासत… बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ ‘बुलडोजर का खेला’?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More

13 hours ago

पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More

13 hours ago

UP Politics: यूपी की राजनीति में अभी तो बस ‘खेला’ शुरू हुआ है, असली ‘पिक्चर’ अभी बाकी!

उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल… Read More

13 hours ago

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, की गई CBI जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट में राजा चौधरी नाम के वकील ने एक याचिका दायर की है, जिसमें… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.