Categories: News-Headlines

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,528 नए मामले सामने आये, 149 और लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,528 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,04,005 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 29,181 रह गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 149 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,16,281 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 29,181 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.07 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,618 की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि साप्ताहिक और दैनिक संक्रमण की दरों में भी लगातार कमी देखने को मिली है। साप्ताहिक संक्रमण की दर 0.40 प्रतिशत दर्ज की गई और दैनिक दर भी इतनी ही है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 4,24,58,543 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 180.97 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

महामारी से जान गंवाने वाले 149 मरीजों में से 130 केरल के थे। देश में अब तक महामारी से 5,16,281 लोगों की मौत हो चुकी है और इसमें से 1,43,762 मरीज महाराष्ट्र के थे। मौत के कुल मामलों में 67,138 मरीज केरल के थे। इसके अलावा 40,028 मरीज कर्नाटक, 38,025 तमिलनाडु, 26,145 दिल्ली, 23,492 उत्तर प्रदेश और 21,192 पश्चिम बंगाल के थे।

Leave a Comment

Recent Posts

NSA अजीत डोभाल से मिले मार्को रूबियो, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका अपने रिश्तों में नई गर्मजोशी भरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.… Read More

12 hours ago

अवैध कब्जा बनाम सियासत… बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ ‘बुलडोजर का खेला’?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More

12 hours ago

पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More

12 hours ago

UP Politics: यूपी की राजनीति में अभी तो बस ‘खेला’ शुरू हुआ है, असली ‘पिक्चर’ अभी बाकी!

उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल… Read More

12 hours ago

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, की गई CBI जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट में राजा चौधरी नाम के वकील ने एक याचिका दायर की है, जिसमें… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.