केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज चंडीगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक राजनयिक सम्मेलन में भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्व के ज्ञान केंद्र के रूप में भारत की अंतर्निहित ताकत और कोविड के बाद की नई वैश्विक व्यवस्था में भारत के स्थान को आकार देने में शिक्षा की भूमिका के बारे में बताया।
मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की शिक्षा प्रणाली के लिए नई दृष्टिकोण को रेखांकित किया और कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के रूप में शिक्षा नीति संरचना को मजबूत बनाया गया है, जिसमें गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संस्थान, बहुसंस्कृतिवाद के साथ सामाजिक समावेशिता और नवाचार, उद्यमिता तथा अंतर्राष्ट्रीयकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो भारत की शिक्षा प्रणाली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
‘वसुधैव कुटुम्बकम’ में भारत के सदियों पुराने विश्वास का उल्लेख करते हुए, उन्होंने वैश्विक नागरिकों को तैयार करने की दिशा में काम करने और आम वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने और समान लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समान समझ के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।
मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि सम्मेलन में 120 से अधिक देशों ने भाग लिया है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment