केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब छात्रों को साझा प्रवेश परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा है कि केंद्रीय विश्व विद्यालय इस वर्ष से स्नातक पाठ्यक्रमों में साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा सीयूईटी में मिले अंकों को आधार बनाकर छात्रों को प्रवेश देंगे। उन्होंने बताया कि शैक्षिक वर्ष 2022-23 से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए स्नातक और परा-स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा संचालित करेगी। जगदीश कुमार ने बताया कि सीयूईटी की विषय-वस्तु एनसीईआरटी के 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होगी। यूजीसी अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया अप्रैल के प्रथम सप्ताह से आरंभ होगी। शिक्षाविद संत चौधरी ने बताया कि इससे छात्रों को फायदा होगा।
सेंट्रल युनिवर्सिटी के लिए यह बहुत ही अच्छा कदम होगा, क्योंकि छात्रों में एक रोष रहता था। क्या कि कहीं पर कुछ सुविधा रहती थी, प्रक्रिया अलग-अलग रहता था। छात्रों में उतना संतोष नहीं होता था। एक ही प्रक्रिया रहने से छात्र ज्यादा लाभान्वित होवेंगे और यह बहुत ही अच्छा कदम है, इससे छात्रों में बहुत ही खुशी की लहर है और इससे शिक्षा का जो गुण है, में गुणवत्ता आएगा। मैं समझता हूँ कि इस तरह का कदम सबको सराहना चाहिए।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment