Categories: News-Headlines

भारत और अमरीका ने स्‍वतंत्र, समावेशी, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और अमेरिका ने स्वतंत्र, मुक्त, समावेशी, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और अमरीका की विदेश उपमंत्री विक्‍टोरिया न्‍यूलैंड ने कल नई दिल्‍ली में भारत -अमरीका विदेश विभाग परामर्श बैठक की सह अध्‍यक्षता की।

दोनों पक्षों ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन के बीच पिछले वर्ष सित‍म्‍बर में वाशिंगटन में हुई बैठक के बाद से दोनों देशों की व्‍यापक कार्यनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की।

वक्‍तव्‍य के अनुसार दोनों देशों ने द्वि‍पक्षीय तंत्रों की उपयोगी बैठकों सहित नियमित उच्‍चस्‍तरीय बातचीत को द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिये महत्वपूर्ण बताया।

भारत और अमेरिका विदेश विभाग परामर्श ने दक्षिण एशिया, हिन्‍द -प्रशांत क्षेत्र, पश्चिम एशिया और यूक्रेन की स्थिति पर व्‍यापक विचार विमर्श का अवसर दिया। दोनो पक्षों ने हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिये क्‍वाड संगठन की बैठक में लिए गये निर्णय तेजी से लागू करने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.