Categories: News-Headlines

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। गुजरात में वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में उन्‍होंने कहा कि देश 2028 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को 2023 तक 23 वर्षों में 919 बिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ है। इसमें से 65 प्रतिशत निवेश पिछले नौ वर्षों में आया है। देश के विकास के रूप में गुजरात के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी में गुजरात का योगदान 8 प्रतिशत से अधिक है।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि गुजरात 2047 तक विकसित भारत के लिए रोडमैप लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.